"रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!"
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित यह पर्व प्रेम, विश्वास और रक्षा का प्रतीक है। आइए इस रक्षाबंधन पर अपने रिश्ते को और मजबूत बनाएं।
रक्षाबंधन एक प्रमुख हिन्दू त्योहार है जो भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो आमतौर पर जुलाई या अगस्त महीने में आता है।
रक्षाबंधन (2025) की तिथि और मुहूर्त:-
इस वर्ष (2025) रक्षाबंधन 9 अगस्त, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:47 से दोपहर 1:24 तक रहेगा।
पूजन विधि और भाई-बहन का रिश्ता:-
रक्षाबंधन बांधने से पहले बहन पूजा की थाली सजाती है जिसमें रोली, चावल, दीया, मिठाई और राखी होती है। फिर बहन अपने भाई को तिलक लगाकर आरती उतारती है। फिर राखी बांधकर, मिठाई खिलाती है और उसकी लंबी उम्र, खुशहाली,सफलता और सुरक्षा की कामना करती हैं। तत्पश्चात भाई बहन को उपहार देकर, जीवनभर उसकी रक्षा करने का संकल्प लेता है।
यह त्योहार न केवल खून के रिश्ते वाले भाई-बहनों के लिए, बल्कि आत्मीयता से जुड़े सभी भाई-बहनों के लिए मायने रखता है।
एतिहासिक व पौराणिक कथाएँ:-
- द्रौपदी और श्रीकृष्ण की कथा बहुत प्रसिद्ध है। जब द्रौपदी ने श्रीकृष्ण की उंगली से खून बहते देखा, तो उसने अपनी साड़ी फाड़कर उनकी उंगली पर बाँधी थी। बदले में कृष्ण ने उसकी रक्षा का वचन दिया।
- इंद्राणी ने अपने पति इंद्र की रक्षा के लिए रक्षा-सूत्र बाँधा था, जिससे उन्हें युद्ध में विजय मिली।
- एक कथा के अनुसार, जब रानी कर्णावती ने मुगलों से अपनी रक्षा के लिए राणा हुमायूँ को राखी भेजी थी, तो उन्होंने उसकी रक्षा के लिए युद्ध लड़ा। इसी तरह कई पौराणिक कथाओं में रक्षाबंधन का महत्व मिलता है।


