ऐसे ही पोस्ट पढने के लिए हमें फॉलो करे chitraguptas.com पर
छड़ी को जब रगड़ा तो आविष्कार हो गया
August 22, 2023
0
27 नवंबर, 1826 को जॉन वॉकर नाम के व्यक्ति ने माचिस का आविष्कार किया था, जो घर्षण से जल सकती थी। अपनी खोज को जॉन वॉकर ने 'एक्सीडेंटल इन्वेंशन' का नाम दिया था। दरअसल, अपनी प्रयोगशाला में कार्य करने के दौरान जॉन ने पाया कि लकड़ी की एक छड़ी के एक हिस्से पर रसायन जम गया था। जब उन्होंने छड़ी पर जमे हुए रसायन को रगड़ा तो उसमें से आग उत्पन्न होने लगी। जाॅन को विचार आया कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इसका उपयोग हो सकता है। इस तरह घर्षण से जलने वाली माचिस का आविष्कार हुआ। उस समय जॉन ने अपनी खोज को 'कांग्रेव्स' नाम दिया था। यह नाम उन्होंने सर विलियम कांग्रेव के नाम पर रखा था। सर विलियम ने युद्ध में इस्तेमाल होने वाले रॉकेट का आविष्कार किया था। बाद में मैच बॉक्स को 'लुसिफर मैच' के नाम से भी जाना जाने लगा। सन् 1830 तक कोई भी उस छोटी सी डब्बी को 'माचिस' नहीं कहता था। 'माचिस' शब्द का इस्तेमाल पहले मोमबत्ती की बत्ती या गंधक में डूबी हुई रस्सी के टुकड़े के लिए किया जाता था, जिसका इस्तेमाल मोमबत्ती या दीपक को जलाने के लिए किया जाता था। सन् 1889 में जोशुआ पुसे नाम के व्यक्ति ने 'बुक माचिस' का आविष्कार किया था। माचिस की डिब्बी के ढक्कनों के संग्राहक के लिए 'फिलुमेनिस्ट' शब्द पहली बार 1943 में दर्ज किया गया था। दुनिया भर में हर साल लगभग आधा ट्रिलियन मैचों का उपयोग किया जाता है। सिगरेट लाइटर का आविष्कार 1816 में हुआ था। यानी माचिस के आविष्कार से बहुत पहले।
Tags
Share to other apps