अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध धीरे धीरे तृतीय विश्वयुद्ध का विकराल रूप लेने को आतुर है लेकिन अभी आधिकारिक रूप से बैठके चल रही है अन्य देशों के साथ जिससे इस युद्ध को रोका जा सके जिससे जान मॉल की हानि कम हो सके ...लेकिन अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच तनाव कम होने की अभी कोई गुंजाइश दिख नहीं रही है ।अभी जो तनाव और संघर्ष इन देशों के बीच देखने को मिल रहे है इसके अलग अलग कारण है जिससे ये युद्ध विश्वयुद्ध में तब्दील होता देखा जा सकता है । इस युद्ध के प्रारंभ होने के कई कारण है जो मै आपको आगे इस पोस्ट में बताने जा रहा हु अगर आप जानना चाहते है अमेरिका इजरायल और ईरान युद्ध की शुरुआत कैसे हुई तो पोस्ट पूरा पढ़े .....
ईरान युद्ध के शुरू होने का प्रमुख कारण -
ईरान का परमाणु कार्यक्रम:
अमेरिका को डर रहता है कि ईरान कही परमाणु हथियार न बना ले जिसके कारण अमेरिका हमेशा से ईरान पर परमाणु हथियार न बनाने को लेकर हमले करता रहा है और अमेरिका के इस कृत में इजरायल हमेशा से साथ देता आया है क्योंकि इजरायल और ईरान में हमेशा युद्ध की आशंका बनी रहती है इसलिए इजराइल अमेरिका का साथ देता रहा है ।
अमेरिका का इज़राइल को समर्थन:
अमेरिका इज़राइल का बड़ा सहयोगी है जिस कारण से अमेरिका इजराइल पर होने वाले किसी भी प्रकार के युद्ध पर इज़राइल के साथ खड़ा दिखता है और जब इज़राइल पर खतरा बढ़ता है, तो अमेरिका सैन्य और राजनीतिक समर्थन भी देता है।
इजरायल- ईरान दुश्मनी:
इज़राइल और ईरान लंबे समय से एक-दूसरे के दुश्मन हैं। ईरान अक्सर इज़राइल के खिलाफ़ काम करने वाले समूहों को समर्थन देता है, जैसे हिज़्बुल्लाह और हमास
2023 में इजराइल और ईरान में युद्ध छिड़ा जिसमे गाजा/इज़राइल और हमास के बीच युद्ध हुआ जो कई महीनों के बाद भी निरंतर चलता रहा। जिसमें ईरान ने हमास जैसे संगठन का समर्थन किया जिससे इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया ।
मध्य पूर्व शक्ति एवं वर्चस्व की लड़ाई:
मध्य पूर्व में शक्ति की लड़ाई जिसमें अमेरिका हमेशा से खुद को शक्तिशाली साबित करने में लगा रहता है जिसके कारण इस युद्ध रूपी सोच के कारण मध्य पूर्व में अलग-अलग देशों के मध्य युद्ध होते रहते हैं। पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने की प्रतिस्पर्धा भी एक बड़ा कारण है।
अमेरिका इजरायल और ईरान के मध्य हो रहे युद्ध का प्रमुख तीन कारण है -
1. ईरान का इजरायल के विरोधी समूह को समर्थन देना।
2. इजरायल, ईरान को खतरा मानता है क्योंकि ईरान ने हमास का समर्थन किया था इजराइल और हमास के युद्ध के दौरान।
3. अमेरिका ,इज़राइल का सहयोगी है जिससे इजराइल अमेरिका का साथ देता है।
इस वजह से ईरान और अमेरिका तथा सहयोगी इजरायल के बीच लगातार तनाव, हमले और जवाबी कार्रवाई होती रहती है।
अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर करें और अपनी राय साझा करें धन्यवाद 🙏


